रेपो रेट का लोन की EMI और FD ब्याज दरों पर क्या प्रभाव पड़ता है, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। इसे 6.5 फीसदी पर कायम रखा। इससे लोन की ईएमआई और एफडी ब्याज दरों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते है एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 07 जून 2024 को मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू में उम्मीद के मुताबिक नीतिगत रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया और इसे 6.5 फीसदी पर कायम रखा। मजबूत आर्थिक वृद्धि के बीच महंगाई को काबू में रखने के प्रयास के तहत RBI ने लगातार 8वीं बार रेपो रेट को यथावत रखा है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की पांच जून को शुरू हुई तीन दिन की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने लगातार 8वीं बार नीतिगत रेट को यथावत रखने का फैसला किया। साथ ही उदार रुख को वापस लेने के अपने फैसले पर भी कायम रहने का फैसला किया है।

Monetary Policy Review, Repo Rate, FD interest rates

रेपो रेट का लोन ईएमआई और एफडी ब्याज रेट पर क्या प्रभाव पड़ेगा (तस्वीर-Canva/BCCL)

महंगाई दर घटी, GDP बढ़ी

इस पर बैंक बाजार डॉट कॉम के सीईओ आदिल शेट्टी ने कहा कि महंगाई दर घट रही है और GDP वृद्धि भी सही दिशा में जा रही है। इस समय RBI ने समझदारी से निर्णय लिया है कि वह अपनी सतर्कता कम नहीं करेगा बल्कि यह सुनिश्चित करेगा की महंगाई दर अपने लक्ष्य के साथ टिकाऊ और स्थायी रूप से एलाइन हो। लगातार 8वीं बार भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) ने मजबूत विकास गति के बीच अपने द्विमासिक ब्याज दर निर्णय में रेपो दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखा है। अप्रैल 2024 में खुदरा महंगाई दर 11 महीने के निचले स्तर 4.83% पर पहुंच गई, जो RBI के 2-6% के सहनशीलता बैंड के भीतर रही।

End of Feed