Explainer: एक नहीं होते Share और Stock! दोनों के बीच है जमीन आसमान का अंतर; निवेश से पहले जरूर जानें

निवेश की दुनिया में कदम रखते ही सबसे आम दो शब्द सामने आते हैं स्टॉक और शेयर। दोनों पहली नजर में एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनके बीच एक बारीक फर्क है। अक्सर लोग इनका गलत मतलब समझ लेते हैं और गलत फैसले ले लेते हैं ऐसे में आइए आज आपको इनके बीच का अंतर बताते हैं?

अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं या इसमें कमाई करने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। अक्सर मार्केट में दो शब्द बार-बार सुनने को मिलते हैं शेयर (Share) और स्टॉक (Stock)। कई नए निवेशक बिना फर्क समझे इनका इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे भ्रम भी होता है और कई बार गलत फैसले भी हो जाते हैं। निवेश की दुनिया में कदम रखने से पहले इन दोनों के बीच का असली अंतर जान लेना बहुत जरूरी है, ताकि आप समझदारी से फैसले ले सकें और सही दिशा में निवेश कर सकें। तो आइए आज हम आपको इनका अंतर बताते हैं।

Stocks Vs Share

क्या होते हैं स्टॉक और शेयर?

आसान भाषा में कहें तो शेयर किसी एक कंपनी में आपकी मालिकाना हिस्सेदारी का छोटा हिस्सा है, जबकि स्टॉक उन सभी शेयरों का समूह है जो आपके पास अलग-अलग कंपनियों से होते हैं। मतलब, शेयर एक यूनिट है और स्टॉक कई यूनिट्स का पूरा संग्रह। इस एक बारीक लेकिन अहम अंतर को समझना हर नए निवेशक के लिए बेहद ज़रूरी है।

End of Feed