छोटू सिलिंडर रिफिल कराने की क्या है कीमत? भरवाने से पहले जान लें रेट

एलपीजी क्राइसिस के बीच छोटू सिलेंडर मजदूरों और स्टूडेंट्स के लिए काफी मददगार रहा लेकिन हाल ही उसकी कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। अगर आपके पास छोटू सिलेंडर है तो आइए जानते हैं इसको रिफिल कराने में कितने रुपए लगेंगे?

मजदूर दिवस पर महंगाई की मार मई 2026 की शुरुआत आम आदमी और छोटे व्यापारियों के लिए राहत भरी नहीं रही है। 1 मई को तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने एलपीजी (LPG) की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। इस बार सबसे ज्यादा असर 5 किलो (5 Kg LPG) वाले 'छोटू' सिलेंडर (Free Trade LPG - FTL) पर पड़ा है। मजदूर दिवस के मौके पर इसकी कीमतों में 261 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। यह उन लोगों के लिए एक बड़ा झटका है जो छोटे सिलेंडर का इस्तेमाल अपनी रोज़ाना की ज़रूरतों या छोटे व्यवसाय के लिए करते हैं। ऐसे आइए जानते हैं इसको रिफिल कराने के लिए कितने रुपए लगेंगे?

LPG Cylinder

दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं नए दाम?

कीमतों में इस भारी इजाफे के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 5 किलो वाले 'छोटू' सिलेंडर की रिफिल कीमत अब 810.50 रुपये तक पहुंच गई है। गौरतलब है कि अप्रैल के महीने में इसकी कीमत करीब 549 रुपये थी। अन्य महानगरों की बात करें तो मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी इसके दाम आसमान छू रहे हैं। मुंबई में इसकी कीमत अलग-अलग श्रेणियों में 798 रुपये से लेकर 1700 रुपये (Xtralite श्रेणी) के बीच है। कीमतों में यह अंतर स्थानीय टैक्स (VAT) और हैंडलिंग चार्जेस की वजह से होता है।

End of Feed