SIP की बेस्ट रकम क्या? ₹2000, ₹3000, ₹5000 या कुछ और, सही फैसला लेने में मदद करेगी यह स्टोरी

अगर आप सिप के नए निवेशक हैं और रकम तय करने को लेकर असमंजस में हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि सिप की बेस्ट स्ट्रैटजी क्या होनी चाहिए? अगर आप ऐसा करेंगे तो आसानी से बड़ी रकम जमा कर लेंगे।

शेयर बाजार में तेजी नहीं लौटने से SIP निवेशकों में निराशा है। हालांकि, SIP हमेशा लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देने का काम करता है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि बाजार में जब सुस्ती या गिरावट होती है तो सिप करना ज्यादा फायदेमेंद होता है। ऐसा इसलिए कि निवेश पर शानदार रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अब सवाल उठता है कि किसी नए निवेशक के लिए सिप शुरू करने की बेस्ट रकम क्या होनी चाहिए? अगर आप भी SIP की रकम को लेकर कन्फ्यूजन में हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है? हम इस स्टोरी की मदद से आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं।

SIP

SIP में कितना निवेश करें

सिप की रकम कोई फिक्स फॉर्मूला नहीं

सिप की रकम तय करने का कोई फिक्स फॉर्मूला नहीं है। यह हर किसी के इनकम पर निर्भर करता है। हां, यह जरूर है कि हर किसी को कम से कम अपनी सैलरी का 20 प्रतिशत बचत कर निवेश करना चाहिए। यह रकम आप सिप, पीपीएफ, एफडी आदि में अपनी जरूरत के अनुसार निवेश कर सकते हैं। अब सवाल उठता है कि कितनी रकम से सिप की शुरुआत करें।

End of Feed