स्वामित्व योजना क्या है? देश के 1.84 लाख से ज्यादा गांवों में करीब 3 करोड़ जारी किए गए प्रॉपर्टी कार्ड्स

SVAMITVA Scheme: स्वामित्व योजना के अंतर्गत अब तक 1.84 करोड़ से अधिक गांवों में करीब 3 करोड़ प्रॉपर्टी कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिससे भूमि विवादों में कमी आई है और नियोजित ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिला है। 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ की परेड में इस योजना पर आधारित पंचायती राज मंत्रालय की झांकी भी शामिल रही, जिसमें ग्रामीणों को कानूनी स्वामित्व से सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

SVAMITVA Scheme : भारत सरकार की स्वामित्व योजना ने देश के ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी संपत्ति अधिकार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पंचायती राज मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, अब तक देश के 1.84 लाख से अधिक गांवों में करीब 3 करोड़ प्रॉपर्टी कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इस योजना से न केवल भूमि विवाद कम हुए हैं, बल्कि ग्रामीण विकास को भी नई दिशा मिली है। स्वामित्व योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को उनके घर और जमीन का कानूनी स्वामित्व प्रदान करना है। यह नागरिकों को सशक्त बनाता है और पंचायतों की भूमिका को मजबूत करता है। मंत्रालय ने बताया कि योजना के तहत जारी किए गए संपत्ति कार्डों से नागरिकों को अपनी संपत्ति पर अधिकार साबित करने में आसानी होती है, जिससे भूमि संबंधी झगड़े और विवाद कम हुए हैं।

SVAMITVA Scheme, swamitva yojana, Property Cards, Rural Development

स्वामित्व योजना: ग्रामीणों को मिला कानूनी संपत्ति अधिकार (तस्वीर-istock)

गणतंत्र दिवस पर स्वामित्व योजना की झांकी

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में हुई परेड में पंचायती राज मंत्रालय ने “स्वामित्व: आत्मनिर्भर पंचायत से समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत” विषय पर आधारित झांकी प्रस्तुत की। झांकी में यह दिखाया गया कि किस तरह ग्रामीण आवासीय संपत्ति का कानूनी स्वामित्व लोगों को सशक्त बनाता है और पंचायतों को मजबूत करता है। इस परेड में करीब 450 निर्वाचित प्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्रालय के मुताबिक, यह झांकी सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने और नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में उठाए गए कदमों को दर्शाती है।

End of Feed