MBA Chai Wala Prafull Billore success formula in Hindi: 100 रुपए से 10 करोड़ रुपए तक का सफर तय करने वाले एमबीए चायवाला के संस्थापक प्रफुल्ल बिल्लोरे कैसे इतने आगे और ऊपर पहुंच गए...? सफलता के राज के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्हें अपने संघर्ष के दिनों से लेकर एमबीए और चाय से जुड़े किस्सों को खुलकर बताया। उन्होंने कहा- लोग तो कुछ भी बेच देते हैं, फिर चाय बेचना कौन सी बड़ी बात है। आप जिस चीज से मोह्ब्बत करते हैं, उससे आपको शादी कर लेनी चाहिए और इसी लिए मैंने चाय को चुन लिया था।
एमबीए चाय वाला के सर्वेसर्वा प्रफुल्ल बिल्लोर मूल रूप से म.प्र के इंदौर के रहने वाले हैं। (फाइल)
हमारे सहयोगी बिजनेस न्यूज चैनल "ईटी नाऊ स्वदेश" के इंटरव्यू आधारित शो 'चाट पर चर्चा' के दौरान उन्होंने निंकुज डालमिया से कई मसलों पर खुलकर बात की। बताया, "देखिए, धंधा तो कुछ भी हो सकता है। लोग राख बेच देते हैं, फिर चाय बेचना कौन सी बड़ी बात है। हमारा भारत चाय पर भागता, दौड़ता और चलता हुए मिलता है, इसलिए चाय को बिजनेस बनाना मेरी...हमारे पिता तो किसान हैं। मैं इंदौर के 80 किमी दूर पला। धंधा क्या होता है, यह हमें पता ही नहीं था।"
क्या है प्रफुल्ल बिल्लोरे की सफलता का राजकैसा रहा ₹100 से ₹10 करोड़ तक का सफरजानिए एक जिद कैसे आपको सफल बनाती है… t.co/3yQRB5TRBb
— ANI (@ANI) Mar 16, 2023
देखें, आगे उन्होंने क्या बताया?:
बकौल बिल्लोरे, "हम नौकरी की तलाश में थे...क्यूबिकल लाइफ जीने वाले लोग हैं। हम गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गए। मैक्डोनाल्ड में छह महीने वेटर की नौकरी की, पर कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें...? पर मैंने सोचा कि समय सोचने में लगाने के बजाय मैंने चाय को चुन लिया। मैं एक बात हमेशा बोलता हूं कि जिससे प्यार करते हो, उससे शादी कर लो...जिससे शादी हो गई उससे मोहब्बत चालू कर दो।"
