स्टैंड-अप इंडिया स्कीम क्या है? किन्हें मिलेगा फायदा, कैसे करें अप्लाई, जानिए सबकुछ

Stand Up India Scheme Explained: केंद्रीय कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत महिलाओं और एससी-एसटी उद्यमियों को नया व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 करोड़ रुपये तक का लोन मिलता है।

Stand Up India Scheme Explained: केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार (11 नवंबर 2026) को 'स्टैंड-अप इंडिया' योजना को अगले पांच वर्षों के लिए जारी रखने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब यह योजना 31 मार्च 2031 तक लागू रहेगी। इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य अगले 5 सालों में महिलाओं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के कम से कम 2.5 लाख नए उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। पत्र सूचना कार्यालय (PIB) के अनुसार, सरकार ने इस कार्यक्रम के तहत लोन वितरण को मजबूती देने के लिए 4,111 करोड़ रुपये के क्रेडिट गारंटी फंड को भी स्वीकृति दी है। अप्रैल 2016 में शुरू हुई इस पहल के जरिये अब तक 2.75 लाख से अधिक महिला और एससी/एसटी उद्यमियों को लोन की सुविधा मिल चुकी है।

Stand Up India scheme, Stand Up India extension 2031, business loans for women entrepreneurs, SC ST entrepreneurs loan, greenfield enterprise loan, 1 crore business loan

स्टैंड-अप इंडिया योजना को मिला 5 साल का विस्तार, जानें कैसे मिलेगा 1 करोड़ रुपये तक का लोन (तस्वीर-AI)

क्या है स्टैंड-अप इंडिया स्कीम?

स्टैंड-अप इंडिया केंद्र सरकार द्वारा समर्थित एक लोन स्कीम है, जिसे समाज के वंचित वर्गों और महिलाओं के बीच इंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। इस योजना के तहत पात्र उद्यमियों को अपना नया व्यवसाय स्थापित करने के लिए बैंक से 10 लाख रुपये से अधिक और 1 करोड़ रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है। यह लोन केवल 'ग्रीनफील्ड एंटरप्राइजेज' यानी पहली बार शुरू किए जा रहे नए व्यवसायों के लिए दिया जाता है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, इस योजना के दायरे में विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग), सेवा (सर्विसेज), व्यापार (ट्रेडिंग) और कृषि से जुड़ी सहायक गतिविधियों के व्यवसाय शामिल हैं, जिनके लिए सभी अनुसूचित कॉमर्शियल बैंकों के जरिये कर्ज लिया जा सकता है।

End of Feed