Loan: लोन रीफाइनेंसिंग का सही समय क्या है? जानें कौन दे रहा है सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन

Loan Refinance, Home Loan Interest Rates: देशभर में बढ़ते लोन बोझ के साथ उधारकर्ताओं को अपने कर्ज को कम करने के तरीकों का पता लगाना चाहिए। आइए जानते हैं लोन रीफाइनेंसिंग क्या है और लोन को कब रीफाइनेंस करना चाहिए? साथ ही जानिए कौन बैंक दे रहा है सबसे कम ब्याज रेट होम लोन।

Loan Refinance, Home Loan Interest Rates: रेपो रेट अप्रैल 2023 से 6.5% पर स्थिर है। हालांकि यह दर कई महीनों से स्थिर है, लेकिन मई 2022 से जब दरों में वृद्धि शुरू हुई, तब से यह 250 बेसिस पॉइंट अंकों तक बढ़ चुकी है। रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर कोई भी बैंक केंद्रीय बैंक यानी आरबीआई से धन उधार लेते हैं। रेपो रेट में बढ़ोतरी का मतलब है कि बैंकों के लिए उधार लेना महंगा हो जाता है, जो फिर इस वृद्धि को मेकअप करने के लिए बैंक ग्राहकों तक ज्यादा ब्याज दर वसूलते हैं। नतीजतन, सभी रेपो-लिंक्ड लोन, जिनमें होम लोन भी शामिल हैं, काफी महंगे हो जाते हैं, और उधारकर्ताओं को बढ़ी ईएमआई को मैनेज करने में कठिनाई होती है। देशभर में बढ़ते कर्ज बोझ के साथ, उधारकर्ताओं को अपने कर्ज को कम करने के तरीकों का पता लगाना होगा और रीफाइनेंसिंग इस लक्ष्य को प्राप्त करने के सबसे प्रभावी विकल्पों में से एक है।

Loan refinance, home loan, interest rates on home loan

कब रीफाइनेंस करना चाहिए लोन? (तस्वीर-Canva)

रीफाइनेंसिंग क्या है?

रीफाइनेंसिंग या बैलेंस ट्रांसफर का मतलब है अपने लोन को कम ब्याज दर पर ट्रांसफर करना, चाहे वह आपके मौजूदा लेंडर के साथ हो या किसी अन्य लेंडर के साथ हो। यह आपको अपने लोन की शर्तों को बेहतर बनाने, इसकी अवधि को समायोजित करने या अपनी मासिक ईएमआई को कम करने में मदद कर सकता है।

End of Feed