'नोटम' क्या है? जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 7 दिन तक रोज 4 घंटे रहेगा लागू

NOTAM: जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सात दिन तक प्रतिदिन चार घंटे के लिए कोई भी उड़ान नहीं होगी। हवाई अड्डा प्रबंधन ने इसके लिए “नोटिस टू एयर मैन (NOTAM)” जारी किया है। जानिए ये क्या है और क्यों जारी किया।

NOTAM: जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार (17 मार्च 2026) से अगले सात दिनों तक प्रतिदिन चार घंटे के लिए कोई भी उड़ान संचालित नहीं होगी। इसके लिए हवाई अड्डा प्रबंधन ने NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है। NOTAM एक ऐसा नोटिस होता है जिसमें पायलट और एयरलाइन कंपनियों को किसी हवाई अड्डे या हवाई मार्ग में होने वाले बदलावों की जानकारी दी जाती है।

Jaipur Airport, NOTAM, runway maintenance

NOTAM जारी, जयपुर हवाई अड्डा 7 दिन तक बंद रहेगा (तस्वीर-istock)

रखरखाव का काम और कारण

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक NOTAM के अनुसार, यह बंदी 17 मार्च से 23 मार्च तक हर दिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी। इस समय हवाई अड्डे का रनवे और एयरफील्ड की ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम का रखरखाव किया जाएगा। पुराने हैलोजन लाइट्स को नई और आधुनिक LED लाइट्स से बदला जाएगा। हवाई अड्डा प्रबंधन ने बताया कि यह काम मानसून सीजन से पहले सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के लिए जरूरी है। रनवे और लाइटिंग सिस्टम की मरम्मत से हवाई अड्डा और अधिक सुरक्षित और आधुनिक बन जाएगा।

End of Feed