क्या है Floater Fund, कैसे है ये एफडी-PPF से बेहतर, जानें सभी फायदे

What Is Floater Fund & Its Benefits: फ्लोटर फंड या फ्लोटिंग रेट फंड डेब्ट म्यूचुअल फंड का एक टाइप है जो परिवर्तनीय ब्याज दरों वाले बॉन्ड और डेब्ट सिक्योरिटीज में निवेश करते हैं। इनकी ब्याज दरों में ये बदलाव बाजार की स्थितियों के आधार पर आपके लिए फेवरेबल और अनफेवरेबल दोनों हो सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • फ्लोटर फंड हैं निवेश का अच्छा ऑप्शन
  • एफडी-पीपीएफ से है बेहतर
  • अच्छे रिटर्न की है उम्मीद

What Is Floater Fund & Its Benefits: जब बचत को सही जगह पर लगाने की बात आती है तो कई निवेशकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन चुनना मुश्किल हो सकता है। यहां ऑप्शन का मतलब है निवेश ऑप्शन। आज के समय में निवेश के कई ऑप्शन मौजूद हैं, जिनमें शेयर बाजार (Stock Market), म्यूचुअल फंड (Mutual Fund), पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं और एफडी (FD) शामिल हैं। इनमें निवेश करते समय लोग दो चीजों के बारे में सोचते हैं। ये हैं सेफ्टी और बेहतर रिटर्न।

What Is Floater Fund & Its Benefits

फ्लोटर फंड क्या है

म्यूचुअल फंड को अकसर जानकार अच्छा मानते हैं कि क्योंकि इसमें आपका पैसा मार्केट रिसर्च के आधार पर एक्सपर्ट निवेश करते हैं। इसे सेफ्टी और बेहतर रिटर्न दोनों की उम्मीद रहती है। म्यूचुअल फंड कई तरह के होते हैं, जिनमें से एक है फ्लोटर फंड (Floater Fund)। यहां आपको इसकी जानकारी और क्यों ये पीपीएफ (PPF) और एफडी से बेहतर है, इसकी जानकारी देंगे।

End of Feed