What is Daily SIP and how can invest: भारतीय निवेशकों में तेजी से म्युचुअल फंड का क्रेज बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि मार्केट के उतार-चढ़ाव के बीच पिछले अक्टूबर से औसतन हर महीने 13 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। इसी क्रेज का कमाल है कि देश में इस समय 6.28 करोड़ SIP अकाउंट हो गए हैं। निवेशकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए SIP के कई तरह के विकल्प भी सामने आ गए हैं। इसी में एक विकल्प Daily SIP का है। जिसमें निवेशक रोजाना आधार पर निवेश कर सकते हैं। यानी हर महीने एक मुश्त रकम देनी की जगह रोजाना आधार पर निवेश किया जा सकता है। और इसकी शुरुआत 100 रुपये से हो सकती है।
क्या है Daily SIP
जिस तरह मंथली आधार पर बैंक, पोस्ट ऑफिस की आरडी में पैसा जमा किया जाता है। या फिर म्युचुअल फंड में SIP के जरिए हर महीने पैसा कटता है। उसी तरह रोजाना पैसा जमा करने का विकल्प मंथली SIP है। इसका विकल्प कुछ म्युचुअल फंड दे रहे हैं। जैसे कि LIC म्युचुअल फंड और HDFC म्युचुअल फंड ने डेली एसआईपी का विकल्प निवेशकों को दिया है। इसमें एक तय समय पर रोज राशि SIP धारक के बैंक अकाउंट से कट जाती है। हालांकि डेली एसआईपी का मतलब यह नहीं है कि म्युचुअल फंड हाउस आपको डेली के आधार पर रिटर्न देंगे। वह डिविडेंड के आधार पर भी प्रॉफिट को शेयर कर सकती है।
क्या हैं फायदे
डेली एसआईपी का फायदा यह है कि जो लोग एक साथ मंथली आधार पर रकम निवेश नहीं करना चाहते हैं। उनके लिए डेली एसआईपी एक अच्छा विकल्प है। इसका फायदा है कि कम रकम से बाजार में निवेश किया जा सकता है। और उससे कम्पाउंडिंग की पावर का भी फायदा मिलता है। इसके अलावा पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई भी किया जा सकता है। एक बात और समझनी चाहिए कि मंथली और डेली SIP से रिटर्न में कोई बड़ा अंतर नहीं आता है। यह बसे म्युचुअल फंड में निवेश करने का एक विकल्प है। जिसे लोग अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है।
(डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले एकस्पर्ट की सलाह जरूर लें और अपने स्तर पर भी पड़ताल करें।)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
