Bima Sugam: क्या है बीमा सुगम? IRDAI ने बनाया नियम, ऑनलाइन एक ही जगह मिलेंगी सभी इंश्योरेंस पॉलिसियां

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 15, 2024, 12:21 PM IST

Bima Sugam Latest News (बीमा सुगम): भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने एक ही स्थान पर ऑनलाइन सभी इंश्योरेंस पॉलिसियों को मुहैया कराने के लिए बीमा सुगम लाया है। इससे 2047 तक सभी के लिए इंश्योरेंस सुलभ बनाने में मदद मिलेगी।

Bima Sugam(बीमा सुगम): भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने इलेक्ट्रॉनिक इंश्योरेंस मार्केटप्लेस, बीमा सुगम या डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ड्राफ्ट रेगुलेशन जारी किए हैं। IRDAI ने एक डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर तौर पर बीमा सुगम-बीमा इलेक्ट्रॉनिक मार्केटप्लेस बनाने का प्रस्ताव दिया है जो पॉलिसीधारकों के हितों की रक्षा करेगा और सशक्त करेगा। इससे भारत में इंश्योरेंस को बढ़ावा मिलेगा। लोगों तक उपलब्धता, सामर्थ्य और पहुंच को बढ़ाएगा।

Bima Sugam, What is Bima Sugam, Benefits of Bima Sugam, Insurance Policy, IRDAI, Online Insurance Policy

Bima Sugam से लोगों को कैसे मिलेगा फायदा?

बीमा सुगम (Bima Sugam) क्या है?

IRDAI की प्रेस रिलीज के मुताबिक बीमा सुगम संपूर्ण बीमा मूल्य में पारदर्शिता, दक्षता, सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सभी बीमा हितधारकों के वीजा-ग्राहकों, बीमाकर्ताओं, मध्यस्थों या बीमा मध्यस्थों और बीमा एजेंटों को एक स्थान पर समाधान मिलेगा। इससे बीमा क्षेत्र में तकनीकी इनोवेशन, बीमा को यूनिवर्सिल बनाना और लोकतांत्रिक बनाना और 2047 तक सभी के लिए इंश्योरेंस लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

End of Feed