What is Auto Fixed Deposit: भारत में Fixed Deposit (FD) लंबे समय से एक सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्प माना जाता है। इसमें आपको तय अवधि के लिए एकमुश्त (lump sum) राशि जमा करनी होती है और उस पर निश्चित ब्याज मिलता है। लेकिन अब ग्राहकों को बैंकिंग सिस्टम में Auto Fixed Deposit (Auto FD) का एक स्मार्ट ऑप्शन भी मिलता है। अगर आप अभी तक इस सुविधा का लाभ नहीं ले रहे हैं तो आपको Auto Fixed Deposit के फायदों के बारे में जरूर जानना चाहिए-
ऑटो एफडी क्या होता है (Photo: iStock)
Auto Fixed Deposit क्या होता है?
सबसे पहले तो यही समझें कि Auto Fixed Deposit सर्विस होती क्या है? Auto FD, पारंपरिक FD का एक फ्लेक्सिबल रूप है। इसमें आपको एक बार में बड़ी राशि निवेश करने की जरूरत नहीं होती। इसके बजाय, आपका Savings Account FD से लिंक होता है। जब भी आपके सेविंग अकाउंट में बैलेंस एक तय सीमा (threshold limit) से ज्यादा हो जाता है, तो अतिरिक्त राशि अपने आप FD में ट्रांसफर हो जाती है। इससे आपका पैसा बेकार पड़ा रहने के बजाय ज्यादा ब्याज कमाने लगता है।
Auto Fixed Deposit के फायदे
ज्यादा रिटर्न
Savings Account में रखा पैसा कम ब्याज देता है, जबकि Auto FD में वही अतिरिक्त राशि FD के उच्च ब्याज दर पर बढ़ती है। इससे आपकी कुल बचत तेजी से बढ़ती है।
सेविंग की आदत
Auto FD पूरी तरह ऑटोमेटेड होता है। जैसे ही आपका बैलेंस तय सीमा से ऊपर जाता है, पैसा अपने आप FD में चला जाता है। इससे बिना मेहनत के बचत की आदत विकसित होती है।
कम अवधि में फायदा
Auto FD में आप 6 महीने जैसी छोटी अवधि में भी अच्छा ब्याज कमा सकते हैं। जबकि सामान्य FD में अक्सर ज्यादा ब्याज के लिए लंबी अवधि चुननी पड़ती है।
जीरो-रिस्क निवेश
Auto FD एक सुरक्षित निवेश विकल्प है क्योंकि इसका रिटर्न बाजार (market) पर निर्भर नहीं करता। इसमें आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है और नुकसान का कोई खतरा नहीं होता।
ऑटोमैटिक रिन्यूअल
Auto FD में ऑटो-रिन्यूअल की सुविधा मिलती है। यानी FD की अवधि खत्म होने के बाद यह खुद-ब-खुद फिर से शुरू हो जाती है, जिससे आपका निवेश लगातार चलता रहता है।
आसान निकासी
जरूरत पड़ने पर आप Auto FD से पैसा आसानी से निकाल सकते हैं। यह सुविधा इसे इमरजेंसी फंड के रूप में भी उपयोगी बनाती है। जिस पैसे का इस्तेमाल मेडिकल खर्च या नौकरी जाने की स्थिति में किया जा सकता है।
