क्या होता है Add-On Credit Card, जानिए कौन कर सकता है इस्तेमाल

अगर आप अपनी फैमिली के खर्चों को ट्रैक नहीं कर पा रहे हैं तो आपको Add-On Credit Card के बारे में जानना चाहिए। इसके साथ एक ही क्रेडिट लिमिट के जरिए कई लोगों को खर्च करने की सुविधा मिलती है।

आज के समय में परिवार के कई खर्च एक साथ जुड़े होते हैं। घर के बिल, शॉपिंग, ट्रैवल, किराने का सामान या बच्चों की फीस जैसे खर्चों के लिए कई बार परिवार के सदस्य अलग-अलग पेमेंट करते हैं। ऐसे में खर्चों को ट्रैक करना कुछ मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको Add-On Credit Card के बारे में जानना चाहिए। ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड के साथ एक ही क्रेडिट कार्ड अकाउंट को परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ साझा करने की सुविधा मिलती है।

Add On Credit Card

Add On Credit Card क्या होता है (AI Generated Image)

क्या होता है ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड

Add-On Credit Card एक एडिशनल कार्ड होता है, जो किसी मौजूदा क्रेडिट कार्डधारक (Primary Cardholder) के क्रेडिट अकाउंट के तहत जारी किया जाता है। इस कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल परिवार के सदस्य जैसे पति-पत्नी, माता-पिता, भाई-बहन या वयस्क बच्चे कर सकते हैं। हालांकि, कार्ड से होने वाले सभी खर्चों और भुगतान की जिम्मेदारी मुख्य कार्डधारक की ही होती है।

End of Feed