Credit Card के लिए कितना होना चाहिए CIBIL score, अच्छा सिबिल स्कोर किसे कहा जाता है

CIBIL स्कोर आपके वित्तीय जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर आप समय पर भुगतान करते हैं और अपने क्रेडिट का सही इस्तेमाल करते हैं, तो आपका स्कोर बेहतर बना रहता है।

What is a Good Credit Score for Credit Cards: जब भी आप क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए आवेदन करते हैं तो बैंक इसके लिए आपके सिबिल स्कोर को देखता है। यह स्कोर आपकी वित्तीय विश्वसनीयता (Creditworthiness) को दर्शाता है और बैंक इसी के आधार पर तय करते हैं कि आपको क्रेडिट दिया जाए या नहीं। आइए जानते हैं एक अच्छा सिबिल स्कोर किसे माना जाता है और क्रेडिट कार्ड के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए-

CIBIL score

क्रेडिट कार्ड कितने CIBIL score पर मिलता है (Photo: iStock)

CIBIL स्कोर क्या है?

सबसे पहले तो यही समझें कि सिबिल स्कोर क्या होता है? CIBIL Score एक तीन अंकों की संख्या होती है, जो 300 से 900 के बीच होती है। यह आपके पिछले फाइनेंशियल बिहेवियर जैसे लोन, क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल और समय पर भुगतान के आधार पर तय होती है। भारत में Credit Information Bureau (India) Limited (CIBIL) एक प्रमुख संस्था है, जो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री को रिकॉर्ड करती है और इसी आधार पर आपका स्कोर तैयार करती है। यह स्कोर बैंक और वित्तीय संस्थानों को यह समझने में मदद करता है कि आप कर्ज चुकाने में कितने सक्षम हैं।

End of Feed