क्या है 48 Hour Rule, देखते ही देखते कम हो जाएगा खर्चा, बचेगा पैसा लोग भी पूछेंगे आखिर क्या है सीक्रेट?

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम कई बार बिना सोचे-समझे खर्च कर देते हैं और बाद में पछताते हैं। लेकिन एक छोटा सा फाइनेंशियल फॉर्मूला है, जिसे अपनाते ही खर्च अपने आप कंट्रोल में आने लगता है। इस ट्रिक का नाम है 48 Hour Rule जो आपकी जेब बचाने के साथ-साथ सेविंग बढ़ाने में भी कमाल का काम करता है।

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में पैसे खर्च करना जितना आसान हो गया है, उतना ही मुश्किल उसे कंट्रोल करना भी हो गया है। मोबाइल फोन खोलते ही शॉपिंग ऐप्स के नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया पर दिखते ऑफर और “लिमिटेड टाइम सेल” जैसे मैसेज हमें घेर लेते हैं। एक क्लिक में पेमेंट हो जाता है और हमें एहसास भी नहीं होता कि कब हमारी जेब ढीली हो गई। यही वजह है कि आज के दौर में इंपल्स खर्च यानी बिना सोचे-समझे पैसे उड़ाना एक बड़ी समस्या बन चुका है।

48 hour money rule

यही इंपल्स खर्च धीरे-धीरे हमारी सेविंग और निवेश को खा जाता है। डिजिटल पेमेंट और क्रेडिट कार्ड की वजह से खर्च का दर्द तुरंत महसूस नहीं होता, लेकिन महीने के आखिर में जब अकाउंट देखते हैं तो बजट पूरी तरह बिगड़ा हुआ मिलता है। ऐसे में खर्च को कंट्रोल करने के लिए एक बेहद आसान और असरदार तरीका है 48 Hour Rule।

End of Feed