Health Insurance की रिन्यूअल डेट भूल गए तो क्या होगा, जानिए इसके नुकसान

कई बार लोग हेल्थ इंश्योरेंस तो ले लेते हैं लेकिन इसकी रिन्यूअल डेट भूल जाते हैं। ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस की रिन्यूअल डेट भूल जाएं तो इसके क्या नुकसान हो सकते हैं?

हेल्थ इंश्योरेंस आज के समय में मेडिकल खर्चों से आर्थिक सुरक्षा देने का एक जरूरी साधन है। लेकिन सिर्फ पॉलिसी खरीद लेना काफी नहीं है। इसे समय पर रिन्यू करवाना भी उतना ही जरूरी है। कई बार लोग रिन्यूअल डेट भूल जाते हैं और प्रीमियम समय पर जमा नहीं कर पाते। ऐसे में पॉलिसी लैप्स होने का खतरा रहता है और इसका सीधा असर आपके हेल्थ कवर पर पड़ सकता है।

Health Insurance

Health Insurance पॉलिसी की रिन्यूअल डेट मिस हो जाए तो क्या होगा (Photo: iStock)

रिन्यूअल डेट मिस होने पर क्या होता है?

अगर पॉलिसी की रिन्यूअल डेट (health insurance policy renewal date) निकल गई है तो ग्रेस पीरियड एक रास्ता बचता है। कई इंश्योरेंस कंपनियां ग्रेस पीरियड देती हैं, जिसमें बकाया प्रीमियम जमा कर पॉलिसी को जारी रखा जा सकता है। कुछ कंपनियां 7 दिन तक और कुछ मामलों में 15 दिन तक का ग्रेस पीरियड दे सकती हैं। हालांकि, ग्रेस पीरियड की अवधि हर पॉलिसी और इंश्योरर के नियमों पर निर्भर करती है।

End of Feed