बजट पर चाय एसोसिएशन ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या बोला

Budget 2026: टी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएआई) ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत किया है। संगठन ने इसे “विकसित भारत” की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी बजट बताया। टीएआई के अनुसार, यह बजट वर्तमान जरूरतों के साथ-साथ देश के दीर्घकालिक विकास के लिए स्पष्ट रोडमैप भी पेश करता है।

Budget 2026 : टी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएआई) ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत किया है। संगठन ने इसे “विकसित भारत” की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी बजट बताया है। टीएआई का कहना है कि यह बजट न केवल वर्तमान जरुरतों को ध्यान में रखता है, बल्कि देश के लॉन्ग टर्म विकास के लिए भी स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।

Budget 2026, Tea Association of India, TAI, Nirmala Sitharaman, Developed India

बजट पर चाय एसोसिएशन ने क्या बोला (तस्वीर-istock)

युवाओं और प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान

आईएएनएस के मुताबिक टीएआई के महासचिव पी. के. भट्टाचार्जी ने कहा कि इस बजट में युवा शक्ति को सशक्त बनाने पर खास जोर दिया गया है। इसके साथ ही कृषि, एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम), बुनियादी ढांचा, पर्यटन और ऊर्जा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मजबूती देने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। उनके अनुसार, ये सभी क्षेत्र देश की आर्थिक प्रगति की रीढ़ हैं।

End of Feed