RBI Repo Rate Cut: रेपो रेट में कटौती के कितने फायदे, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

RBI Repo Rate Cut: आरबीआई ने मॉनेट्री पॉलिस कमेटी (MPC) की मीटिंग के बाद रेपो रेट में कटौती का ऐलान किया। इसे 5 बेसिस पॉइन्ट्स कम कर 6.25 फीसदी तक लाने का फैसला लिया है। यहां जानिए इससे आम लोगों को कितना फायदा होगा।

RBI Repo Rate Cut: ‘मॉनेट्री पॉलिस कमेटी (MPC) ने पॉलिसी रेट को 25 बेसिस पॉइन्ट्स कम कर 6.25 फीसदी तक लाने का फैसला लिया है, जिससे लोन सस्ता हो जाएगा और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इससे नए और मौजूदा उपभोक्ताओं को कम ब्याज दर से लाभ मिलेगा, जिन्होंने फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया है। हालांकि फिक्स्ड रेट पर लोन लेने वालों पर कोई असर नहीं होगा। बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को इन फायदों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में कुछ समय लग सकता है, यह उनकी पॉलिसी और रेट साइकल पर निर्भर करेगा।

Monetary Policy Committee, MPC, Policy Rate, Repo Rate

रेपो रेट में कटौती के फायदे

‘इससे रियल एस्टेट सेक्टर को गति मिलेगी, लोग घर खरीदने और प्रॉपर्टी में निवेश में रूचि लेंगे। आर्थिक विकास के नजरिए से देखा जाए तो उम्मीद है कि रेट कम होने से निवेश को बढ़ावा मिलेगा और उम्मीद है कि जीडीपी में भी वित्तीय वर्ष 25-26 के दौरान 6.7 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। हालांकि जीडीपी का बढ़ना आर्थिक स्थितियों, इन्फ्लेशन और डोमेस्टिक डिमांड पर भी निर्भर करता है।

End of Feed