अब रसोई में नहीं होगी टेंशन, पश्चिम एशिया संकट के बीच इंडक्शन हीटर को लेकर सरकार बना रही मास्टरप्लान

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने भारत में रसोई गैस (LPG) की सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसी को देखते हुए सरकार नए प्लान पर काम करने की ओर बढ़ रही है। शुक्रवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में सरकार ने कंपनियों को इंडक्शन हीटर और उससे जुड़े बर्तनों का Production (उत्पादन) बूस्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया (West Asia) में बढ़ते तनाव के कारण भविष्य में रसोई गैस (LPG) की सप्लाई प्रभावित होने का डर बना हुआ है। यही वजह है कि पिछले कुछ समय से इंडक्शन हीटर व उससे जुड़े बर्तनों की मांग तेजी से बढ़ी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में सरकार ने कंपनियों को इंडक्शन हीटर और उससे जुड़े खास बर्तनों का उत्पादन (Production) तेजी से बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि अगर आने वाले समय में गैस की उपलब्धता कम होती है या कीमतें बढ़ती हैं, तो आम जनता के पास बिजली से चलने वाले चूल्हों का एक सस्ता और सुलभ विकल्प मौजूद हो।

West Asia Crisis

इंडक्शन हीटर को लेकर क्या है सरकार का मास्टरप्लान (X Handle/@PiyushGoyal)

गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंताएं

पीटीआई (भाषा) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस संकट ने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल और गैस ले जाने वाले जहाजों की आवाजाही को बाधित कर दिया है। इससे खाना पकाने की गैस की आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं और लोग इंडक्शन हीटर और उसके अनुकूल बर्तन खरीद रहे हैं।

End of Feed