LPG संकट: पैकेज्ड फूड कंपनियों पर पड़ा असर, कर रही हैं वैकल्पिक ईंधन की तलाश, क्या प्रोडक्ट्स होंगे महंगे?

LPG Supply Disruption Impact: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी आपूर्ति में व्यवधान आया है, जिससे भारत की डिब्बाबंद खाद्य कंपनियां (Packaged Food Companies) प्रभावित हुई हैं। बालाजी वेफर्स, गोपाल स्नैक्स और कम्पास इंडिया अब उत्पादन बनाए रखने और एक ही ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक उपकरण और जैव ईंधन जैसे वैकल्पिक विकल्पों पर विचार कर रही हैं।

LPG Supply Disruption Impact: पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद एलपीजी (LPG) आपूर्ति में व्यवधान ने भारत की डिब्बाबंद खाद्य उत्पाद बनाने वाली कंपनियों ( Packaged Food Companies) की चिंता बढ़ा दी है। बालाजी वेफर्स, गोपाल स्नैक्स और कम्पास इंडिया जैसी कंपनियों ने कहा है कि वे इस स्थिति का सामना करने के लिए वैकल्पिक ईंधनों और इलेक्ट्रिक उपकरणों का विकल्प तलाश रही हैं।

LPG supply disruption, West Asia conflict, Balaji Wafers, Gopal Snacks, Compass India, alternative fuels

पश्चिम एशिया संघर्ष से एलपीजी संकट, कंपनियां तलाश रही वैकल्पिक ईंधन (तस्वीर-istock)

ईंधन की आपूर्ति में कमी

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक बालाजी वेफर्स के संस्थापक और प्रबंध निदेशक चंदू विरानी ने बताया कि गुजरात में इस महीने उन्हें केवल आधी गैस की आपूर्ति मिली है। यह कमी सीधे पश्चिम एशिया में उत्पन्न हालात से जुड़ी है। विरानी ने कहा कि कंपनी ईंधन को बदलने और तरल विकल्पों का उपयोग करने पर विचार कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले दो-तीन दिनों में इस पर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।

End of Feed