ईरान से युद्ध अमेरिका को पड़ेगा महंगा! 210 अरब डॉलर स्वाहा होने की चेतावनी, जानें कैसे?

Iran-US war: एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि ईरान युद्ध में US को कितना खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन एक अनुमान के मुताबिक, US ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के पहले 24 घंटों में लगभग 779 मिलियन डॉलर (लगभग ₹6,535 करोड़) खर्च किए।

Iran-US War: ईरान पर इजरायल और अमेरिका का सैन्य अभियान 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' (Operation Epic Fury) आज चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। अभी तक इस महायुद्ध से सैंकड़ों लोगों की मौत और जानमाल का भारी नुकसान होने की खबर है। आने वाले दिनों में यह युद्ध और भयानक रूप ले सकता है हालांकि, अभी से इस युद्ध के भयानक आर्थिक परिणाम सामने आने लगे हैं। पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के 'पेन व्हार्टन बजट मॉडल' (PWBM) के निदेशक और देश के प्रमुख राजकोषीय विश्लेषक केंट स्मेटर्स ने बताया है कि इस युद्ध के कारण अमेरिका को करीब 210 अरब डॉलर (लगभग ₹17.5 लाख करोड़) का आर्थिक नुकसान हो सकता है।

Iran-Us War

ईरान पर अमेरिकी स्ट्राइक

पूर्व में ट्रेजरी विभाग के डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी रह चुके स्मेटर्स ने 'फॉर्च्यून' को बताया कि इस सैन्य अभियान का सीधा बजटीय खर्च ही 40 अरब से 95 अरब डॉलर के बीच रहने का अनुमान है। ?सैन्य अभियानों और हथियारों की आपूर्ति के कारण अमेरिकी टैक्सपेयर्स पर तत्काल 65 अरब डॉलर का सीधा बोझ पड़ना तय है। स्मेटर्स ने चेतावनी दी है कि अगर यह युद्ध 2 महीने से अधिक खिंचता है, तो यह आंकड़ा तेजी से ऊपर जाएगा। मिलिट्री खर्च के अलावा, स्मेटर ने अकेले यूनाइटेड स्टेट्स को लगभग 115 अरब डॉलर का अतिरिक्त आर्थिक नुकसान होने का अनुमान लगाया, जिसमें 50 अरब डॉलर से लेकर 210 अरब डॉलर का एक बड़ा दायरा है।

End of Feed