CIBIL Score 750+ करना है? जानें क्या है 30:25:25:20 का फॉर्मूला, कौन सा ट्रांजेक्शन बढ़ाएगा आपका स्कोर

अगर आपका CIBIL स्कोर कम है और आप होम लोन या पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, तो कुछ वित्तीय आदतें सुधारना जरूरी है। समय पर EMI भरने, क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल करने और रिपोर्ट जांचने से स्कोर बेहतर हो सकता है।

आज के समय में CIBIL स्कोर आपकी आर्थिक स्थिति का एक अहम हिस्सा बन गया है। बैंक या वित्तीय संस्थान से होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन करते समय आपका क्रेडिट स्कोर देखा जाता है। CIBIL स्कोर 300 से 900 के बीच होता है। आम तौर पर 750 या उससे अधिक स्कोर को अच्छा माना जाता है और इससे लोन मिलने की संभावना बेहतर हो सकती है। हालांकि, लोन मंजूर करने का फैसला केवल स्कोर पर नहीं, बल्कि आपकी आय, मौजूदा कर्ज और भुगतान की क्षमता पर भी निर्भर करता है।

Credit Card

CIBIL Score 750+ करना है? जानें 30:25:25:20 का फॉर्मूला

क्या है 30:25:25:20 का फॉर्मूला?

CIBIL स्कोर को बेहतर बनाने के लिए 30:25:25:20 फॉर्मूले की चर्चा की जाती है। इसमें भुगतान का रिकॉर्ड, क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल, क्रेडिट के प्रकार और अवधि तथा नए लोन के लिए पूछताछ जैसे पहलुओं पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि यह CIBIL का आधिकारिक या गारंटीड फॉर्मूला नहीं है। CIBIL स्कोर की गणना एक विशेष एल्गोरिदम से होती है और अलग-अलग कारकों का सटीक वेटेज सार्वजनिक नहीं है। इसलिए किसी एक ट्रांजैक्शन से स्कोर कितने अंक बढ़ेगा या घटेगा, इसका निश्चित दावा नहीं किया जा सकता।

End of Feed