हेल्थ इंश्योरेंस बदलना है? सिर्फ प्रीमियम नहीं, इन 7 चीजों पर करें गौर

हेल्थ इंश्योरेंस बदलते समय सिर्फ कम प्रीमियम देखकर फैसला करना सही नहीं है। नई पॉलिसी में कवरेज, वेटिंग पीरियड, अस्पतालों का नेटवर्क और क्लेम की शर्तें भी देखनी चाहिए। सही तुलना आपको भविष्य में बड़े मेडिकल खर्च से बचा सकती है।

आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए काफी जरूरी हो गया है। लेकिन कई बार पुरानी पॉलिसी का प्रीमियम बढ़ जाता है, कवरेज कम लगता है या आपकी जरूरतें बदल जाती हैं। ऐसे में लोग नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने के बारे में सोचते हैं। पॉलिसी बदलना यानी Portability करना हो तो सिर्फ कम प्रीमियम देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। नई पॉलिसी की पूरी शर्तों को समझना जरूरी है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं हेल्थ इंश्योरेंस लेते वक्त आपको कौन कौन सी चीजें देखनी चाहिए?

Health Insurance

इन बातों को न करें इग्नोर

सबसे पहले कवरेज की राशि देखें। नई पॉलिसी में Sum Insured आपकी जरूरत के हिसाब से पर्याप्त है या नहीं, यह जांचें। अगर परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़ गई है या इलाज का खर्च बढ़ रहा है, तो पुरानी पॉलिसी से ज्यादा कवरेज की जरूरत हो सकती है। सिर्फ कम प्रीमियम के चक्कर में कम कवरेज लेना आगे परेशानी पैदा कर सकता है।

End of Feed