महंगे सोने के दौर में भी खरीद सकते हैं मनपसंद ज्वैलरी, कम पैसे में ऐसे करें खरीदारी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 19, 2024, 12:17 PM IST

Cheap Gold Jewellery: हाल के महीनों में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया। जिसका असर सोने की ज्वैलरी खरीदने वालों पर पड़ा। ग्राहकों की संख्या में भारी कमी देखी गई। कई ज्वैलर्स ने सोने की सस्ती ज्वैलरी पेश कर ग्राहकों को वापस लाने का फैसला किया। अब आपको मनपसंद ज्वैलरी कम कीमतों में मिल सकती हैं।

Cheap Gold Jewellery: पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखा गया। जिसकी वजह से ज्वैलरी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हो गया है। डिमांड कम हो गई हैं। हालांकि कम होती डिमांड को देखते हुए कई ज्वैलर्स ने ग्राहकों से वापस लाने के लिए कम कैरेट वाली ज्वैलरी पेश करने फैसला किया। अब कई दुकानों में 18 कैरेट सोने की ज्वैलरी के स्थान पर अब 14 कैरेट सोने में हीरे ज्वैलरी पेश कर रहे हैं। जिससे पहले जैसी कीमतों को बनाए रखने का लक्ष्य है। कई खरीददार जो 22 कैरेट के सोने की ज्वैलरी खरीदते थे वो अब 18 कैरेट की डिमांड कर रहे हैं। गौर हो कि पिछले एक महीने में भारत में सोने की कीमतों में 10.6% की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल 24 कैरेट वाला सोना 73700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Cheap Gold Jewellery, Gold jewellery price, demand for gold jewellery

महंगाई के दौर में भी खरीद सकते हैं सस्ती गोल्ड ज्वैलरी

सोने की कीमतों से हीरे की ज्वैलरी डिमांड प्रभावित

इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के उपाध्यक्ष किरीट भंसाली ने कहा कि सोने की बढ़ती कीमतों ने हीरे के आभूषणों की घरेलू मांग को प्रभावित किया है। फरवरी तक हीरा बाजार में तेजी दिख रही थी। लेकिन जैसे ही सोने की कीमत बढ़ने लगी, घरेलू बाजार धीमी गति पर चला गया, जिसके परिणामस्वरूप जनवरी और फरवरी की तुलना में पिछले डेढ़ महीने में डिमांड में 15% की गिरावट आई। ज्वैलर्स अब 14 कैरेट हीरे के आभूषणों पर ध्यान दे रहे हैं। दक्षिण भारत के आभूषण फर्म कल्याण ज्वैलर्स ने 14 कैरेट हीरे के आभूषण रखना शुरू कर दिया है, इसके बावजूद इसका लाइफस्टाइल ब्रांड कैंडेरे 14 कैरेट ज्वैलरी की बिक्री भी बढ़ा रहा है चूंकि कंपनी मंदी के दौर में है, इसलिए कंपनी के टॉप मैनेजमेंट ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

End of Feed