Walmart Layoffs: वॉलमार्ट में छंटनी, सैकड़ों स्टोर्स पर इन पदों को खत्म कर रही है कंपनी

Walmart layoffs 2025: Walmart अपनी स्ट्रैक्टर को सरल बनाने के लिए सैकड़ों स्टोर-सपोर्ट पदों में कटौती कर रहा है। कंपनी 'मार्केट कोऑर्डिनेटर' पद को समाप्त कर रही है, जो कॉर्पोरेट स्तर के होते हैं और एक दर्जन स्टोर मैनेजरों की निगरानी करने वाले मार्केट मैनेजरों की सहायता करते हैं।

Walmart layoffs 2025 : अमेरिकी रिटेल दिग्गज Walmart ने अपनी स्ट्रक्चर को सरल बनाने के लिए सैकड़ों स्टोर-सपोर्ट से जुड़े पदों में कटौती की है। ब्लूमबर्ग न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने मार्केट कोऑर्डिनेटर पद को समाप्त कर दिया है, जो कुछ मैनेजर्स की सहायता करते थे। ये मार्केट कोऑर्डिनेटर कॉरपोरेट स्तर के पद होते हैं, जो कीरब दर्जन भर स्टोर मैनेजर्स की देखरेख करने वाले मार्केट मैनेजर्स की मदद करते हैं।

Walmart Layoffs

वॉलमार्ट में छंटनी क्यों? (तस्वीर-istock)

Walmart अकादमी के कोच और कोऑर्डिनेटर पद भी कटौती के दायरे में

रिपोर्ट के मुताबिक, Walmart एकेडमी में काम करने वाले कुछ कोच और कोऑर्डिनेटर पदों में भी कटौती की गई है। यह एकेडमी स्टोर कर्मचारियों और मैनेजर्स को ट्रेनिंग देती है। हालांकि, मार्केट कोऑर्डिनेटर और एकेडमी कोच को स्थानीय स्तर पर स्टोर-लेवल कोच के रूप में काम करने की गारंटी दी गई है।

End of Feed