Vodafone ने कर ली छंटनी की तैयारी, 11000 लोग हो जाएंगे बेरोजगार

वोडाफोन ने भी छंटनी की तैयारी कर ली है। कंपनी 11000 लोगों को नौकरी से निकालेगी। वोडाफोन की नई बॉस मार्गेरिटा डेला वैले ने ग्रुप में बड़े बदलाव की बात कही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वोडाफोन करने जा रही छंटनी
  • 11000 लोगों को निकालेगी
  • कमाई में बहुत कम या जीरो ग्रोथ का अनुमान

Vodafone Layoff : वोडाफोन (Vodafone) ने बड़ी छंटनी का ऐलान कर दिया है। वोडाफोन (Vodafone) की नई बॉस मार्गेरिटा डेला वैले (Margherita Della Valle) ने कहा कि वह टेलीकॉम ग्रुप को सिंप्लीफाई करने के लिए तीन साल में 11,000 नौकरियों में कटौती करेंगी। बदलाव को जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी के नए वित्त वर्ष में कमाई में बहुत कम या कोई ग्रोथ न होने का अनुमान है।

Vodafone To Cut 11000 Jobs

वोडाफोन करेगी 11000 नौकरियों में कटौती

ग्रुप की कोर इनकम में आएगी गिरावट

End of Feed