Vodafone Idea:एफपीओ से वोडाफोन आइडिया को मिला नया जीवन, सरकार के सुधार पैकेज से मिली मदद- बिड़ला

Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) के लिए दूसरी जिंदगी 'वीआई 2.0' की शुरुआत बताते हुए कहा कि जुटाई गई रकम का कारोबार में निवेश किया जाएगा, जिससे वृद्धि का चक्र शुरू होगा।

Vodafone Idea:आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया का 18,000 करोड़ रुपये जुटाना उसके लिए एक 'नई जिंदगी' है और यह कंपनी एक 'स्मार्ट' वापसी करने में सफल रहेगी।भारी कर्ज बोझ से दबी वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) के जरिये 18,000 करोड़ रुपये का बड़ा फंड जुटाने में सफलता हासिल की है।वोडाफोन आइडिया में आदित्य बिड़ला समूह की प्रवर्तक हिस्सेदारी है।

vodafone idea fpo

वोडाफोन को नई जिंदगी

कंपनी के लिए नया जीवन

बिड़ला ने एफपीओ शेयरों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किए जाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा कि दूरसंचार कंपनी अपना नेटवर्क बढ़ाने, इसे सघनता देने और चुनिंदा 5जी सेवाओं की पेशकश पर ध्यान केंद्रित करेगी।उन्होंने इसे वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) के लिए दूसरी जिंदगी 'वीआई 2.0' की शुरुआत बताते हुए कहा कि जुटाई गई रकम का कारोबार में निवेश किया जाएगा, जिससे वृद्धि का चक्र शुरू होगा।बिड़ला ने समारोह में कहा, "वीआई एक स्मार्ट वापसी करेगी। यह पल वीआई 2.0 की शुरुआत का प्रतीक है।

End of Feed