Vistara: विस्तारा एयरलाइन को पायलटों का टोटा, कई उड़ानें रद्द,यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Vistara Airlines: विस्तारा को नए अनुबंधों के तहत अपने ए320 बेड़े के प्रथम अधिकारियों के लिए मासिक वेतन में संशोधन के बाद पायलटों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी आशंका है कि मंगलवार यानी आज और उड़ानें रद्द हो सकती है और यह संख्या बढ़कर 70 तक हो सकती है।

Vistara Airlines:एयरलाइन कंपनी विस्तारा अपनी उड़ानों की संख्या में कटौती करने जा रही है। कंपनी ऐसा पायलटों की कमी के कारण कर रही है। कंपनी पायलटों की कमी को देखते हुए अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से कम कर रही है। कई प्रथम अधिकारी वेतन संशोधन के विरोध में चिकित्सा अवकाश पर चले गए हैं, जिसके चलते एयरलाइन को 50 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। मंगलवार यानी आज और उड़ानें रद्द हो सकती है और यह संख्या बढ़कर 70 तक हो सकती है। एयरलाइन ने व्यवधान के लिए माफी मांगी है, लेकिन रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या के बारे में डिटेल नहीं दी है।

End of Feed