वेदांता को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदाणी की JP एसोसिएट्स के अधिग्रहण पर रोक से इनकार

  • Edited by: Agencies
  • Updated Apr 6, 2026, 03:45 PM IST

वेदांता समूह भी दिवाला प्रक्रिया के तहत जेएएल के अधिग्रहण की दौड़ में शामिल था, लेकिन नवंबर में ऋणदाताओं ने अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की समाधान योजना को मंजूरी दे दी जिसे बाद में एनसीएलटी ने भी स्वीकृति दे दी।

उच्चतम न्यायालय ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के अधिग्रहण से जुड़े राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय अधिकरण (एनसीएलएटी) के आदेश में हस्तक्षेप करने से सोमवार को इनकार कर दिया।

JP Asociates

जयप्रकाश एसोसिएट्स (JP)

एनसीएलएटी ने अदाणी समूह की 14,535 करोड़ रुपये की बोली के जरिये जेएएल के अधिग्रहण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था जिसके बाद वेदांता लिमिटेड ने इस फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया। इस खबर के बाद अदाणी डानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 3% से अधिक का उछाल आया। शीर्ष अदालत ने साथ ही जेएएल की निगरानी समिति पर NCLAT की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी बड़ा नीतिगत निर्णय लेने पर रोक लगा दी।

End of Feed