Vedanta Group:वेदांता ग्रुप स्टील कारोबार बेचने के मूड में, अगले 4 साल में करेगा 20 अरब डॉलर का निवेश

Vedanta Group: कर्ज की स्थिति को लेकर चिंताओं पर चेयरमैन अनिलअग्रवाल ने कहा कि कंपनी का कुल लोन में केवल 12 अरब डॉलर है और ऐसा लगता है कि इसे संभाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि समूह अगले चार साल में देश के भीतर अपने सभी व्यवसायों में 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का लक्ष्य तय कर रहा है।

Vedanta Group:वेदांता ग्रुप अपने स्टील कारोबार को बेचने की तैयारी में है। और इसके लिए सही कीमत का इंतजार कर रहे हैं। इसके पहले ऐसी अटकलें थी कि ग्रुप मार्च 2024 तक स्टील कारोबार को बेच देगा। इसके अलावा ग्रुप अगले 4 साल में भारत में 20 अरब डॉलर निवेश करने की तैयारी में है। जिसमें प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और शीशा कारोबार के अलावा अन्य गतिविधियों पर निवेश किया जाएगा। इस समय ग्रुप पर करीब कंपनी 12 अरब डॉलर का लोन है। जिसको लेकर कई बार सवाल उठ चुके है। हालांकि कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल इस कर्ज को लेकर बहुत परेशान नजर नहीं आते हैं।

vedanta group

वेदांत ग्रुप करेगा बड़ा निवेश

चेयरमैन ने क्या कहा

कर्ज की स्थिति को लेकर चिंताओं पर चेयरमैन अनिलअग्रवाल ने कहा कि कंपनी का कुल लोन में केवल 12 अरब डॉलर है और ऐसा लगता है कि इसे संभाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि समूह अगले चार साल में देश के भीतर अपने सभी व्यवसायों में 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का लक्ष्य तय कर रहा है।

End of Feed