मोदी सरकार को करनी है 9.79 लाख से अधिक भर्तियां, मंत्रालयों-विभागों में खाली हैं इतने पद; जानिए सबसे ज्यादा कहां हैं वैकेंसियां

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 29, 2023, 07:30 PM IST

Vacancies in Central Government: केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, "सरकार के कई मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के अनुसार पद खाली होना और भरना एक सतत प्रक्रिया है।"

Vacancies in Central Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र में एनडीए की सरकार को 9.79 लाख से अधिक भर्तियां करनी हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में लगभग इतने पद फिलहाल खाली हैं, जिनमें सबसे अधिक पोस्ट्स भारतीय रेलवे में हैं। यह जानकारी सरकार की ओर से दी गई है।

population in india

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

बुधवार (29 मार्च, 2023) को संसद के निचले सदन लोकसभा में केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के कई विभागों में 9.79 लाख से अधिक पद खाली हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 2.93 लाख रेलवे में हैं। सरकार के कई मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के अनुसार पद खाली होना और भरना एक सतत प्रक्रिया है।

End of Feed