बिजनेस

सोना 110 रुपये सस्ता तो चांदी में 350 रुपये की तेजी, जानें वायदा कारोबार में कैसा रहा हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2023, 08:28 PM IST

Gold Silver Rate Today 29 March 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,962 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव मजबूती के साथ 23.14 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं कॉमेक्स में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले सोने की हाजिर कीमत 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,962 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Image

सोना-चांदी के रेट

Photo : BCCL

Gold Silver Rate Today 29 March 2023: ग्लोबल लेवल पर मांग के कारण बुधवार को सोना सस्ता हो गया । दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 110 रुपये गिरकर 58,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि चांदी की कीमतों में तेजी दिखी है। चांदी की कीमत 350 रुपये बढ़कर 70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसके पहले सोना पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बंद हुआ था।

विदेश में कैसा रहा बाजार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,962 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव मजबूती के साथ 23.14 डॉलर प्रति औंस हो गया।

गांधी ने कहा कि कॉमेक्स में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले सोने की हाजिर कीमत 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,962 डॉलर प्रति औंस रह गई।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 110 रुपये की गिरावट के साथ 58,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

वायदा कारोबार में कैसा रहा हाल

कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 256 रुपये घटकर 58,786 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 256 रुपये यानी 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,786 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 2,640 लॉट का कारोबार हुआ।बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों में कमी करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,978.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।

वहीं मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 260 रुपये की गिरावट के साथ 70,324 रुपये प्रति किग्रा रह गया।मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 260 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,324 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 14,023 लॉट का कारोबार हुआ।वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.26 डॉलर प्रति औंस रह गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article