UP के आध्यात्मिक व धार्मिक स्थलों के विकास में निवेश करेगा टाटा, राज्य को मिला 5 लाख करोड़ का निवेश

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 6, 2023, 05:00 PM IST

UP Global Investors Summit 2023: हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उनके राज्य के लोगों को अब 'उत्तर प्रदेश का निवासी होने' पर गर्व महसूस होता है, जबकि पांच साल पहले तक ऐसा नहीं था।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का मुंबई में शीर्ष भारतीय औद्योगिक समूहों से सीधे संवाद पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने में सफल रहा है। दो दिवसीय मुंबई दौरे के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ 12 से भी ज्यादा औद्योगिक समूहों के प्रमुखों की मुलाकात के दौरान निवेश प्रस्तावों पर सहमति बनी है। इन प्रस्तावों को अमली जामा पहनाने के लिए 10 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाली यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (UP Global Investors Summit 2023) में औपचारिकता पूरी होगी।

yogi adityanath

UP Global Investors Summit 2023: UP के आध्यात्मिक व धार्मिक स्थलों के विकास में निवेश करेगा टाटा

राज्य में आध्यात्मिक सर्किट की विकास योजना

End of Feed