UP में घर-दुकान का नक्शा अब ऑनलाइन पास होगा, अथॉरिटी के चक्कर खत्म, जानें कैसे करें आवेदन

Map Approval Online: आवेदन की शुरुआत पोर्टल पर नाम व मोबाइल नंबर रजिस्टर करने से होगी। इसके बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाकर आवेदक अपना मानचित्र अपलोड कर सकेंगे। पोर्टल पर ही गणना के अनुसार देय शुल्कों के भुगतान की सुविधा होगी। आवेदन सबमिट होते ही सिस्टम स्वतः मानकों के आधार पर मानचित्र की जांच करेगा।

Map Approval Online: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आम लोगों को नए साल के अवसर पर बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने आम लोगों को अथॉरिटी की चक्कर लगाने से छुटकारा दिलाते हुए घर-दुकान का नक्शा ऑनलाइन आवेदन और पास कराने की सुविधा शुरू कर दी है। सबसे पहले यह सुविधा लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा शुरू की गई है। आने वाले दिनों में इस सुविधा का लाभ दूसरी अथॉरिटी के द्वारा शुरू की जाएगी। इससे दूसरे शहरों के लोगों को लाभ मिलेगा।

ऑनलाइन पास होगा नक्शा

ऑनलाइन पास होगा नक्शा

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने क्या कहा है?

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा एक्स पर दी गई जानकारी के अनुसार, अब लोगों को भवन मानचित्र पास कराने के लिए विकास प्राधिकरण के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक क्लिक पर भवन का मानचित्र पास होगा। एलडीए ने नए बिल्डिंग बायलॉज के तहत फास्ट ट्रैक सिस्टम ‘फास्टपास’ (fastpas) लागू कर दिया है। इस नये सॉफ्टवेयर के जरिए भूखण्ड स्वामी अपने मकान व दुकान का नक्शा स्वयं पास कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा और चंद मिनटों में मानचित्र स्वीकृत हो जाएगा।

End of Feed