यूपी का 'क्रिप्टो बाजार' में डंका! 2026 में देश का नंबर-1 मार्केट, आंध्र की महिलाओं ने रचा इतिहास

Indian Cryptocurrency Market: Q2 2026 में 12.9% हिस्सेदारी के साथ यूपी भारत का सबसे बड़ा क्रिप्टो मार्केट रहा। आंध्र प्रदेश में सर्वाधिक 59.3% महिला निवेशक और डॉगकॉइन की सबसे ज्यादा मांग दर्ज की गई।

Indian Cryptocurrency Market : भारत में क्रिप्टोकरेंसी का क्रेज अब केवल बड़े मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रह गया है। CoinSwitch की Q2 2026 (दूसरी तिमाही) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, देश के छोटे-बड़े राज्य भी क्रिप्टो की दुनिया में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं। क्रिप्टो बाजार में अब विविधताओं भरा रुख देखने को मिल रहा है, जहां अलग-अलग राज्यों के निवेशक अपनी अनोखी पसंद और भागीदारी के साथ आगे आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस तिमाही में किस राज्य ने क्रिप्टो निवेश की दौड़ में बाजी मारी और कहां क्या खास रुझान देखने को मिला।

Indian Cryptocurrency Market

क्रिप्टो का नया 'हॉटस्पॉट' बना यूपी! जानिए 2026 में कहां से हुआ सबसे ज्यादा निवेश

उत्तर प्रदेश नंबर-1, तो हरियाणा में पुरुषों का वर्चस्व

उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह देश का सबसे बड़ा क्रिप्टो मार्केट है। 2026 की दूसरी तिमाही के दौरान कुल क्रिप्टो निवेश में अकेले यूपी की हिस्सेदारी 12.9% रही, जिसने इसे पूरे भारत में टॉप स्थान पर बनाए रखा है। दूसरी ओर हरियाणा भी इस रेस में पीछे नहीं है। हरियाणा ने कुल निवेश में 5.89% का योगदान दिया। हालांकि हरियाणा की सबसे खास बात यह रही कि यहां पुरुषों की भागीदारी सबसे अधिक दर्ज की गई। राज्य में कुल क्रिप्टो निवेशकों में से 83.6% पुरुष थे, जो देश भर में पुरुषों की भागीदारी का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

End of Feed