Venezuela पर अमेरिकी स्ट्राइक से ग्लोबल बाजारों में बेचैनी, क्या भारतीय शेयर बाजार भी चपेट में आएगा?

नए साल की शुरुआत में ही अमेरिका और वेनेजुएला के बीच सैन्य टकराव ने दुनिया भर के बाजारों की चिंता बढ़ा दी है। वेनेजुएला पर अमेरिकी स्ट्राइक की खबर आते ही कच्चे तेल से लेकर ग्लोबल शेयर बाजारों तक हलचल दिखने लगी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस भू-राजनीतिक तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ेगा ?

साल 2026 की शुरुआत दुनिया के लिए एक बड़े झटके के साथ हुई है। नए साल का जश्न खत्म भी नहीं हुआ था कि 3 जनवरी की सुबह वेनेजुएला की राजधानी काराकास से धमाकों और धुएं की तस्वीरें सामने आने लगीं। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच लंबे समय से चला आ रहा तनाव अब सीधे सैन्य कार्रवाई में बदल गया है। इस घटनाक्रम ने सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के वित्तीय बाजारों को भी सतर्क कर दिया है। निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इसका असर भारतीय शेयर बाजार और आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।

US Strikes Venezuela

क्या है मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 जनवरी की रात वेनेजुएला के कई इलाकों में जोरदार धमाके हुए। वेनेजुएला सरकार ने इसे अमेरिका की सैन्य स्ट्राइक बताया और देश में इमरजेंसी लगा दी। वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने भी यह स्वीकार किया कि वेनेजुएला के भीतर कार्रवाई की गई है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि नुकसान कितना हुआ है, लेकिन अब तक किसी बड़े तेल डिपो या एक्सपोर्ट टर्मिनल के तबाह होने की पुष्टि नहीं हुई है। यही वजह है कि बाजारों में अभी घबराहट सीमित है।

End of Feed