ईरान से तेल व्यापार करने पर चिढ़े डोनाल्ड ट्रंप, भारत की 6 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, 'इन कंपनियों ने सामूहिक रूप से ईरानी मूल के पेट्रोकेमिकल्स का करोड़ों डॉलर का आयात किया है और इन्हें ऐसे लेन-देन में संलिप्त पाया गया है जो ईरान की अस्थिरता फैलाने वाली गतिविधियों के लिए अरबों डॉलर की अवैध निधि उत्पन्न करते हैं।' अमेरिका ने बताया कि कंचन पॉलिमर्स ने UAE स्थित एक मध्यस्थ, टानाइस ट्रेडिंग के माध्यम से 13 लाख डॉलर से अधिक मूल्य का ईरानी पॉलीथीन खरीदा।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को लेकर सख्त रुख अपना रहे हैं। भारत के उत्पादों पर 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद उन्होंने ईरान के साथ कथित रूप से तेल का व्यापार करने वाली कम से कम छह भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। इन कंपनियों पर ईरान के साथ पेट्रोल और पेट्रोकेमिकल का व्यापार करने का आरोप है। अपने ताजा कदम में अमेरिका ने तेहरान के साथ कारोबार करने वाली दुनिया भर की करीब 20 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है।

oil

भारतीय तेल कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध। तस्वीर-AP

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारतीय कंपनियों को जनवरी 2024 से जनवरी 2025 के बीच मेथनॉल, टोल्यून, और पॉलीथीन जैसे पदार्थों का आयात करते हुए पाया गया है। प्रतिबंधों का प्रभाव तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), चीन और इंडोनेशिया की कंपनियों पर भी पड़ा है। जिन भारतीय कंपनियों का नाम लिया गया है, उनमें कंचन पॉलिमर्स, अल्केमिकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, रमणिकलाल एस. गोसालिया एंड कंपनी, ज्यूपिटर डाई केम प्राइवेट लिमिटेड, ग्लोबल इंडस्ट्रियल केमिकल्स लिमिटेड, और पर्सिस्टेंट पेट्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

End of Feed