US Jobs Report News: अमेरिका में नौकरियों की बौछार, मई में 1.72 लाख नए रोजगार

US Jobs Report News: अमेरिका में मई के दौरान 1.72 लाख नई नौकरियां जुड़ीं। बेरोजगारी दर 4.3% पर स्थिर रही। स्थानीय सरकार, रेस्तरां और स्वास्थ्य क्षेत्र में सबसे अधिक रोजगार वृद्धि दर्ज की गई।

US Jobs Report News : अमेरिका के श्रम बाजार ने मई महीने में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। अमेरिकी नियोक्ताओं ने मई के दौरान 1.72 लाख नई नौकरियां जोड़ीं, जिससे यह संकेत मिलता है कि बढ़ती लागत और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद देश का रोजगार बाजार (US Employment Market) मजबूत बना हुआ है। शुक्रवार को अमेरिकी श्रम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। हालांकि मई में रोजगार वृद्धि अप्रैल के मुकाबले थोड़ी कम रही। अप्रैल में संशोधित आंकड़ों के अनुसार 1.79 लाख नई नौकरियां जुड़ी थीं। इसके बावजूद एक्सपर्ट्स का मानना है कि नौकरी बाजार की मजबूती अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है।

US Jobs Report News, US Employment Market, May Jobs Data, American Economy, Labor Market Growth, New Jobs Added, Unemployment Rate

अमेरिका में रोजगार बाजार मजबूत, मई में 1.72 लाख नई नौकरियां जुड़ीं (तस्वीर-istock)

बेरोजगारी दर स्थिर बनी रही

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की बेरोजगारी दर मई में 4.3 प्रतिशत पर स्थिर रही। अप्रैल में भी बेरोजगारी दर इसी स्तर पर दर्ज की गई थी। यह दर्शाता है कि रोजगार के अवसर लगातार उपलब्ध हैं और श्रम बाजार में बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आर्थिक दबावों के बावजूद रोजगार दर का स्थिर रहना अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती को दिखाता है। इससे उपभोक्ता खर्च और आर्थिक गतिविधियों को भी समर्थन मिलने की संभावना है।

End of Feed