रूस के लिए आपदा में अवसर साबित हुआ ईरान संकट, डबल हुआ ऑयल रेवेन्यू : रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग रूस के लिए आपदा में अवसर साबित हुई है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से रूस का क्रूड ऑयल से मिलने वाला रेवेन्यू डबल हो गया है।

Iran-US War रूस के लिए बड़ा अवसर बनकर आया है। इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया। इसकी वजह से ग्लोबल क्रूड ऑयल और गैस की सप्लाई बाधित हो गई। नतीजतन क्रूड की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गई। इसकी वजह से अमेरिका ने रूसी क्रूड से प्रतिबंध हटा दिए। इसका नतीजा यह हुआ कि महीनेभर में रूस का क्रूड से मिलने वाला रेवेन्यू डबल हो गया है।

Russia Crude Revenue

ईरान में लड़ाई का मिला फायदा

ईरान संकट से रूस की कमाई में बंपर उछाल

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मच गई। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर दिया, जिससे दुनिया की लगभग 20% तेल और LNG सप्लाई प्रभावित हुई। इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा और ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। इस हालात ने रूस को अप्रत्याशित फायदा पहुंचाया। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल निर्यातक होने के कारण रूस की ऊर्जा सप्लाई की मांग तेजी से बढ़ी है।

End of Feed