US-Iran Deal का असर, Crude Oil धड़ाम! 4% से ज्यादा फिसले दाम, क्या सस्ता होगा डीजल-पेट्रोल?

अमेरिका और ईरान के बीच डील का ऐलान होते ही क्रूड ऑयल के दाम में बड़ी गिरावट आई है। ब्रेंड क्रूड फिलहाल 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 83 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।

US-Iran Deal Impact on Crude Oil : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जैसे ही डील का ऐलान किया है क्रूड ऑयल के दाम में बड़ी गिरावट आई है। सोमवार सुबह टोक्यो सेशन में क्रूड ऑयल के दाम में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से ऑयल सप्लाई शुरू होने की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतें मार्च के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं।

Crude Oil Down

क्रूड ऑयल के दाम धड़ाम

ब्रेंट क्रूड का भाव 3.58 डॉलर यानी 4.1% गिरकर 83.75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं अमेरिकी डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड 4.01 डॉलर यानी 4.72% टूटकर 80.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। शुक्रवार को भी दोनों बेंचमार्क में 3% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी।

End of Feed