ट्रंप की 'सुपर डील': भारत पर टैरिफ हुआ कम, अब चीन और पाकिस्तान को अमेरिका में सामान बेचना पड़ेगा महंगा!

अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए जाने वाला टैरिफ अब मात्र 18 प्रतिशत रह गया है। दोनों देशों के बीच हुए इस महत्वपूर्ण व्यापार समझौता के बाद टैरिफ को लेकर भारत कई दूसरे देशों से बेहतर स्थिति में आ गया है। कम टैरिफ को लेकर भारत ने चीन और पाकिस्तान तक को पछाड़ दिया है।

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुआ महत्वपूर्ण व्यापार समझौता वैश्विक व्यापार के परिदृश्य को पूरी तरह से बदल सकता है। हाल की घोषणा के अनुसार, अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए जाने वाला टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत रह गया है। इससे पहले भारत पर अमेरिका की ओर से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा रहा था। टैरिफ घटाने को लेकर यह घोषणा रुपए‑द्विपक्षीय रिश्तों और व्यापार संतुलन के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

us india trade deal

डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी (Photo: X Handle @narendramodi)

भारत और अमेरिका के बीच घटा तनाव

पहले भारत और अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण अमेरिकी बाजार में भारतीय वस्तुओं पर उच्च टैरिफ लगाया गया था, जिसमें बाजार प्रतिबंध और पेनल्टी टैक्स शामिल थे। इन अतिरिक्त शुल्कों से भारतीय वस्तुओं को अमेरिका में प्रतिस्पर्धा करना महंगा हो गया था और देश के निर्यात को भी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

End of Feed