अमेरिका में पेट्रोल की कीमतों में 'आग', 50 फीसदी तक हो गया महंगा

ईरान पर लगे इन कड़े प्रतिबंधों के कारण दुनिया भर सहित अमेरिकी जनता अब ईंधन की आसमान छूती कीमतों और भारी महंगाई झेल रही है। अमेरिका में गैसोलिन (पेट्रोल) की कीमतें $4.50 प्रति गैलन के स्तर को पार कर गई हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अमेरिका, इस समय एक गंभीर ऊर्जा संकट (Energy Crisis) से जूझ रही है। ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और युद्ध की आशंकाओं के बीच अमेरिकी पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आसमान छू लिया है। ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका में गैसोलिन (Petrol) की कीमतें $4.50 प्रति गैलन के स्तर को पार कर गई हैं, जो इसके अब तक के उच्चतम स्तर (All-Time High) के बेहद करीब है। पिछले कुछ हफ्तों के भीतर ही कीमतों में 50 फीसदी तक का भारी उछाल देखा गया है, जिसने अमेरिकी नागरिकों के बजट को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है।

petrol diesel

ईरान से लड़ाई पड़ रही भारी

ईंधन की कीमतों में इस बेतहाशा बढ़ोतरी की मुख्य वजह ईरान के साथ जारी संघर्ष को माना जा रहा है। विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तेल की आवाजाही में हो रही बाधा ने वैश्विक बाजार को डरा दिया है। दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत कच्चा तेल इसी संकरे समुद्री मार्ग से होकर गुजरता है। युद्ध की स्थिति के कारण इस मार्ग पर जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति (Global Oil Supply) में भारी कमी आई है। इसी सप्लाई क्रंच का सीधा असर अमेरिका के घरेलू बाजारों पर पड़ा है, जहाँ मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ गया है।

End of Feed