US Fed ने ब्याज दरों में की 0.25% की कटौती, जानिए भारतीय बाजार से लेकर रुपए पर इसके असर

US Fed Rate Cut: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टकराव के बाद फेडरल रिजर्व ने महंगाई को रोकने और आर्थिक मंदी से बचने के लिए ब्याज दर में 0.25% की कटौती की। इस कटौती से दर 4% से 4.25% हो गई। आइए समझते हैं इस कटौती से भारतीय शेयर बाजार और रुपये पर क्या असर पड़ेगा।

US Fed Rate Cut: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टकराव के बाद फेडरल रिजर्व ने आर्थिक मंदी को रोकने के साथ-साथ महंगाई दर को रोकने के लिए संतुलन बनाते हुए अपनी ब्याज दर में एक चौथाई प्रतिशत (0.25%) की कटौती की। इस कटौती की घोषणा करते हुए, जिससे बेंचमार्क ब्याज दर 4 प्रतिशत से 4.25 प्रतिशत के दायरे में आ गई, फेड ने संकेत दिया कि इस साल दो और कटौती हो सकती हैं। यह फैसला ग्लोबल इकोनॉमिक इंडिकेटर्स और अमेरिका में मंदी की आशंका के मद्देनजर लिया गया है। अब सवाल उठता है कि इस कदम का भारतीय शेयर बाजार, बॉन्ड मार्केट और रुपये की कीमत पर क्या असर पड़ेगा? आइए विस्तार से समझते हैं।

US Fed rate cut, interest rate cut, Indian stock market, Indian Rupee

अमेरिका के केंद्रीय बैंक US Federal Reserve ने घटाई ब्याज दरें (तस्वीर-AP/istock)

गौर हो कि फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने दिसंबर में पिछली ब्याज दर कटौती के बाद से ब्याज दर को स्थिर रखा था क्योंकि उन्हें महंगाई दर के फिर से बढ़ने का डर था, लेकिन नौकरियों में धीमी वृद्धि ने उन्हें निराश कर दिया। उन्होंने अब तक ट्रंप द्वारा ब्याज दर में कटौती के बार-बार आह्वान और उन्हें नौकरी से निकालने की धमकियों का विरोध किया था। पॉवेल ने मीडिया से कहा कि आमतौर पर, जब श्रम बाजार कमजोर होता है, तो महंगाई कम होती है। लेकिन अभी, हम कमजोर विकास और उच्च महंगाई दर के दोहरे जोखिम का सामना कर रहे हैं। कोई जोखिम-मुक्त रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है।

End of Feed