US Fed Reserve:अमेरिकी फेड रिजर्व ने 0.25 फीसदी बढ़ाया रेट,बैंकिंग संकट और महंगाई अब भी चैलेंज

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated May 4, 2023, 12:07 AM IST

US Fed Reserve Hike Rate: मार्च में अमेरिका में महंगाई दर 4.98 फीसदी रही थी। जो कि फरवरी के 6.04 फीसदी के मुकाबले बड़ी गिरावट के साथ कम हुई थी। वहीं पिछले साल से तुलना की जाय तो यह इस अवधि में 8.54 फीसदी थी।

US Fed Reserve Hike Rate:अमेरिकी फेड रिजर्व ने एक बार फिर नीतिगत दरों में बढ़ोतरी कर दी है। फेड रिजर्व ने मई की पॉलिसी में नीतिगत दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद नीतिगत दरें 5.0-5.25 फीसदी के बीच हो गई है। हालांकि आज के फैसले में फेड ने आगे ब्याज दरों में बढ़ोतरी के क्रम को रोकने के भी संकेत दिए है।

US FED RESERVE

फेड रिजर्व ने लगातार 10 वीं बार बढ़ाए रेट

फेड रिजर्व ने इस बीच अमेरिकी कांग्रेस को कर्ज की सीमा बढ़ाने को लेकर चल रहे राजनीतिक संकट पर फैसला करने का मौका दे दिया है। इसके अलावा बैंकिंग संकट किस ओर जाएगा उसे समझने का भी पॉलिसी मेकर को अवसर दिया है। जिसके आधार पर आगे फैसले लिए जाएंगे। फेड रिजर्व ने यह भी कहा है कि अमेरिकी बैंकिंग सिस्टम मजबूत है। और उससे घबराने की जरुरत नहीं है। आज की बढ़ोतरी के बाद फेड रिजर्व ने लगातार 10 वीं बार नीतिगत दरों में बढ़ोतरी की है।

End of Feed