US Fed Rate Hike : ब्याज दर रही स्थिर, मतभेद बढ़ा; 10 साल में पहली बार 3 सदस्य फैसले के खिलाफ

अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। लेकिन, 10 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि 3 सदस्य समिति के फैसले के खिलाफ गए और रेट हाइक की मांग रखी है।

Federal Reserve Interest Rates : अमेरिकी केंद्रीय बैंक (Federal Reserve) ने लगातार दूसरी बैठक में ब्याज दरों को 3.5% से 3.75% के दायरे में स्थिर रखा, लेकिन इस बार फैसला पूरी तरह एकमत नहीं था। 12 सदस्यीय फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (FOMC) में 9 सदस्यों ने दरें स्थिर रखने का समर्थन किया, जबकि 3 अधिकारियों ने 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की बढ़ोतरी की मांग की। यह 2016 के बाद पहली बार है जब फेड की मौद्रिक नीति पर इतनी बड़ी असहमति देखने को मिली।

US Fed Rate Hike

अमेरिकी फेड ने स्थिर रखी ब्याज दर

क्यों बड़ी असहमति?

तीनों असहमत सदस्य मानते हैं कि महंगाई अभी भी फेड के 2% लक्ष्य से काफी ऊपर है और उसे काबू में लाने के लिए ब्याज दरों को और ऊंचा रखना या बढ़ाना जरूरी है। दूसरी ओर, बहुमत का मानना है कि अगला कदम उठाने से पहले महंगाई और रोजगार से जुड़े नए आंकड़ों का इंतजार करना बेहतर होगा।

End of Feed