देश से बेरुखी, विदेशियों से मोहब्बत! भारत की कंपनियां US में लगाएंगी ₹1.90 लाख करोड़

आमतौर पर अमेरिकी कंपनियां भारत में निवेश करती हैं। लेकिन, भारत में अमेरिकी (US) राजदूत सर्जियो गोर की मानें, तो निवेश की उल्टी गंगा बह रही है। गोर के मुताबिक भारतीय कंपनियां अमेरिका में 1.9 लाख करोड़ निवेश करेंगी।

भारतीय शेयर बाजार से इस साल अभी तक विदेशी निवेशक (FII) करीब 2 लाख करोड़ रुपये की निकासी कर चुके हैं। जबकि, भारतीय कंपनियां विदेश में निवेश के रिकॉर्ड बना रही हैं। भारत में US के राजदूत सर्जियो गोर की मानें, तो ट्रंप के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद भारतीय कंपनियों ने 1.9 लाख करोड़ का वादा किया है।

India FDI in US CEA

भारतीय कंपनियों का प्रॉफिट बढ़ा, लेकिन भारत में नहीं कर रहीं निवेश

भारत की इकोनॉमी और बाजार अमेरिकी तुलना में कहीं ज्यादा तेजी से ग्रोथ कर रहे हैं। लेकिन, इसके बावजूद भारतीय कंपनियों और निवेशकों की देश में निवेश से बेरुख और विदेशियों से मोहब्बत हैरान करने वाली है। भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी अनंत नागेश्वरन भी इस विसंगति को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं। नागेश्वरन का कहना है कि देश की 500 शीर्ष कंपनियों का मुनाफा 30% तक बढ़ा है। लेकिन, इन कंपनियों ने भारत में निवेश नहीं किया है।

End of Feed