Share Bazar News Today, 2 May 2023:वैश्विक बाजार से मिलेजुले संकेत के बीच एशियन मार्केट में मजबूती दिख रही है । SGX NIFTY करीब सवा सौ प्वाइंट ऊपर है। लेकिन US फ्यूचर्स पर चौथाई परसेंट का दबाव देखने को मिल रहा है। इधर अमेरिकी बाजार कल ब्याज दरों को लेकर फेड के फैसले से पहले गिरावट में बंद हुए ।
Share Bazar Today: शेयर बाजार
शुक्रवार को सेंसेक्स 61,000 के लेवल को फिर पाने में सफर रहा और इसने 460 अंक से अधिक की बढ़त बनाई, जबकि निफ्टी 18,000 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। ये बढ़त बड़ी कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी में मजबूत खरीदारी से प्रेरित था। सेंसेक्स 463.06 अंक या 0.76 प्रतिशत उछलकर 61,112.44 पर बंद हुआ। निफ्टी 149.95 अंक या 0.84 प्रतिशत बढ़कर 18,065 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों की चाल
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 31.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 29,104.83 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.33 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.17 फीसदी चढ़कर 15,606.06 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 19,784.78 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.13 फीसदी की बढ़त के साथ 3,323.27 के स्तर पर दिख रहा है।
इस हफ्ते इन कंपनियों के नतीजे
इस हफ्ते 2 मई यानी आज Ambuja Cement और Tata Steel जैसी कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। 3 मई को Titan के नतीजे जारी होंगे। जबकि, 4 मई को Hero Moto, Ceat, Dabur और TVS Motors के नतीजे जारी होंगे। 5 मई को Britannia, Marico और Bharat Forge के नतीजे जारी किए जाएंगे।
रिलायंस इंडस्ट्रीज बोर्ड की बैठक आज
रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज बोर्ड बैठक है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेस के डीमर्जर पर आज अंतिम फैसला होगा । RIL के एक शेयर पर जियो फाइनेंशियल का एक शेयर मिलेगा ।
डिस्केलमर- यहां निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। शेयर बाजार जोखिमों के आधीन है। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
