अप्रैल-अक्टूबर में यूरिया आयात दोगुना होकर 58.62 लाख टन पर, सरकार बोली- 'यूरिया की कोई कमी नहीं'

उर्वरक विभाग ने कहा कि उसने खरीफ 2025 सत्र के दौरान देश भर में यूरिया सहित उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की है। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि किसानों को बिना किसी कमी के आवश्यक मात्रा में यूरिया मिले।

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि घरेलू मांग को पूरा करने के लिए इस साल अप्रैल-अक्टूबर के दौरान दोगुने से भी अधिक 58.62 लाख टन यूरिया का आयात किया गया है। इसके साथ ग्रीष्मकालीन बुवाई सत्र में किसानों को उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति भी सुनिश्चित की गई। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘अप्रैल और अक्टूबर 2025 के बीच, भारत ने 58.62 लाख टन कृषि-ग्रेड यूरिया का आयात किया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 24.76 लाख टन यूरिया का आयात किया गया था।’ इसके अलावा, नवंबर और दिसंबर महीनों के लिए 17.5 लाख टन यूरिया का आयात पहले ही निर्धारित है।

Urea

उर्वरक विभाग ने उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

End of Feed