UPI New Rules: 3 नवंबर से लागू होंगे नए नियम, पेमेंट और रिफंड होंगे सुपर फास्ट

UPI New Rules: 3 नवंबर से एनपीसीआई ने यूपीआई के लिए नए सेटलमेंट साइकल शुरू कर दिए हैं। अब सही (ऑथराइज्ड) ट्रांजेक्शन और विवाद (डिस्प्यूट) वाले ट्रांजेक्शन अलग-अलग प्रोसेस होंगे, जिससे पेमेंट सिस्टम पहले से ज्यादा तेज, साफ़ और सुरक्षित तरीके से काम करेगा। NPCI ने फैसला किया है कि सही ट्रांजेक्शन और डिस्प्यूट वाले ट्रांजेक्शन को अलग-अलग साइकल में प्रोसेस किया जाएगा। इससे रोजाना का सेटलमेंट समय पर पूरा होगा।

UPI Rules Change 3rd November: आज के समय में दुकान पर खरीदारी से लेकर घर के बिल तक, हर जगह UPI का इस्तेमाल होता है। ऐसे में 3 नवंबर से यूपीआई के कुछ नए नियम लागू हो रहे हैं, जिन्हें NPCI ने तैयार किया है। इन बदलावों का मकसद है कि ट्रांजेक्शन और तेज़ व सुरक्षित हों। अगर आप भी रोज UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो इन नए नियमों को जानना जरूरी है।

UPI Payment Record

अभी तक UPI में दिनभर में RTGS के जरिए कुल 10 सेटलमेंट साइकल चलते थे। इनमें सही ट्रांजेक्शन और विवाद वाले ट्रांजेक्शन, दोनों को साथ में प्रोसेस किया जाता था। लेकिन अब UPI पर ट्रांजेक्शन की संख्या बहुत बढ़ गई है, जिससे सेटलमेंट में देरी होने लगी थी। इसलिए अब NPCI ने फैसला किया है कि सही ट्रांजेक्शन और डिस्प्यूट वाले ट्रांजेक्शन को अलग-अलग साइकल में प्रोसेस किया जाएगा। इससे रोजाना का सेटलमेंट समय पर पूरा होगा।

End of Feed